1 अप्रैल 2026 से Axis Bank, YES Bank और SBI Card के क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव

1 अप्रैल 2026 से भारत में कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है। Axis Bank, YES Bank और SBI Card ने अपने ग्राहकों के लिए कैशबैक, फीस, रिवॉर्ड पॉइंट और अन्य सुविधाओं में बदलाव की घोषणा की है।

इन बदलावों का असर लाखों कार्डधारकों पर पड़ सकता है। इसलिए अगर आप इन बैंकों का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो नए नियमों को जानना जरूरी है।

Axis Bank Airtel Credit Card में बदलाव

Axis Bank ने Airtel Axis Bank Credit Card के रिवॉर्ड स्ट्रक्चर में बदलाव करने का फैसला किया है।

12 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नए नियमों के अनुसार:

  • Airtel मोबाइल, ब्रॉडबैंड और DTH बिल भुगतान पर 25% कैशबैक जारी रहेगा।
  • Airtel Thanks App के जरिए यूटिलिटी बिल भुगतान पर 10% कैशबैक मिलेगा।
  • हालांकि अब कैशबैक की अधिकतम सीमा बिलिंग साइकिल के बेस कैशबैक से जुड़ी होगी
  • पहले इन दोनों कैटेगरी पर ₹250 प्रति माह की फिक्स्ड लिमिट थी।

इसके अलावा:

  • Swiggy, Zomato और BigBasket पर मिलने वाला 10% कैशबैक बंद किया जाएगा।
  • इसकी जगह Zomato, Blinkit और District by Zomato पर 10% वैल्यू बैक मिलेगा।
  • यह वैल्यू पार्टनर वॉलेट में क्रेडिट किया जाएगा।
  • 4 फ्री घरेलू एयरपोर्ट लाउंज विजिट की सुविधा भी बंद की जा रही है।

YES Bank क्रेडिट कार्ड में नई फीस सीमा

YES Bank ने भी अपने क्रेडिट कार्ड के लिए खर्च की सीमा और फीस नियमों में बदलाव किया है। यह नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे।

यूटिलिटी बिल पेमेंट पर चार्ज

अब बिजली, पानी और गैस जैसे यूटिलिटी बिल पर 1% शुल्क + GST लगेगा, लेकिन केवल तब जब मासिक खर्च तय सीमा से अधिक हो।

नई सीमा इस प्रकार है:

  • YES Private Credit Card: ₹1 लाख से अधिक खर्च
  • Premium Credit Cards: ₹50,000 से अधिक खर्च
  • अन्य क्रेडिट कार्ड: ₹25,000 से अधिक खर्च

टोल और ट्रांसपोर्टेशन चार्ज

टोल या ब्रिज भुगतान पर भी नया शुल्क लागू होगा।

  • Premium कार्ड: ₹75,000 से अधिक खर्च पर 1% शुल्क
  • अन्य कार्ड: ₹50,000 से अधिक खर्च पर 1% शुल्क

इस शुल्क की अधिकतम सीमा ₹5,000 प्रति ट्रांजैक्शन तय की गई है।

SBI Card में रिवॉर्ड पॉइंट रिडेम्पशन नियम बदले

SBI Card भी अपने रिवॉर्ड पॉइंट सिस्टम में बदलाव कर रहा है।

1 अप्रैल 2026 से:

  • कार्डधारक एक महीने में अधिकतम 60,000 रिवॉर्ड पॉइंट ही रिडीम कर सकेंगे।
  • रिवॉर्ड पॉइंट 4,000 के मल्टीपल में ही रिडीम किए जा सकेंगे।
  • यह नियम स्टेटमेंट क्रेडिट के लिए लागू होगा।

हालांकि कुछ कार्ड जैसे Air India SBI Signature Card इस नियम से बाहर रखे गए हैं।

ग्राहकों के लिए क्यों जरूरी है यह बदलाव जानना

क्रेडिट कार्ड के नियमों में यह बदलाव सीधे तौर पर कैशबैक, फीस और रिवॉर्ड लाभ को प्रभावित कर सकते हैं।

अगर आप इन बैंकों के क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो:

  • बिल भुगतान का तरीका बदलना पड़ सकता है
  • कैशबैक लाभ कम हो सकता है
  • रिवॉर्ड पॉइंट रिडेम्पशन सीमित हो सकता है

इसलिए नए नियमों को समझकर ही कार्ड का उपयोग करना बेहतर रहेगा।

👉 ऐसी ही ताज़ा और खास खबरों के लिए हमें Facebook पर Follow करें

Follow Us on Facebook

Leave a Reply